मनोकामना पूर्ति
आदरणीय बन्धुओं ॐ नमः शिवाय, मनुष्य अपने जीवन काल में स्वयं की मनोकामनाओं और इच्छा तथा आकाँक्षाओं की पूर्ति के लिये विभिन्न प्रकार से प्रयास करता है। कोई मन्दिर, मस्जिद, गुरूद्वारे में माथा टेकता है, तो कोई धर्म गुरूओं के चक्कर लगाता है। कोई तान्त्रिकों से अनेक प्रकार की क्रियायें कराता है। कोई देवी-देवताओं के समक्ष निवेदन कर मान्यतायें निर्धारित करता है। कोई इच्छा पूर्ति होने पर चढ़ावा चढ़ाने का संकल्प लेता है, तो कोई बाबाओं, मुल्ला-मौलवियों के फेर में पड़कर धन एवं श्रम गवाँता है
ऐसा नहीं है कि उसकी मनोकामनाओं, इच्छाओं और आकाँक्षाओं की पूर्ति नहीं होती, किन्तु पूर्ति होने पर वह दूसरी मनोकामना के लिये पुनः प्रयास प्रारम्भ कर देता है। देखा जाए तो मनुष्य मनोकामना पूर्ति के लिये एक ऐसे मायाजाल में फस जाता है जो एक ओर उसकी अपने इष्टदेव के प्रति आस्था को कम करता है, वहीं दूसरी ओर भ्रम जाल में फसकर अपने मनुष्य जन्म को ही पथ-भ्रष्ट कर लेता है।
शिवा मिशन न्यास द्वारा बाबा कैलासी के आदेश एवं निर्देश पर स्त्री एवं पुरुषों की मनोकामना पूर्ति हेतु एक विधि का अनुमोदन एवं प्रतिपादन किया है, उस पर चलकर आज अनेक परिवार सुख एवं शान्ति का जीवन यापन कर रहे हैं।
अतः बाबा कैलासी का यह संदेश है कि यदि आप अपनी कोई एक बुराई भगवान् सदाशिव को साक्षी मानकर छोडेंगे तो आपके मन की एक मनोकामना की पूर्ति होगी इसमें सन्देह नहीं है। आप जिस निष्ठा, ईमानदारी, श्रद्धा और विश्वास के साथ बुराई का त्याग करेंगे, उतनी ही शीघ्रता के साथ आपकी मनोवाँच्छित कामना की पूर्ति होगी। यहाँ यह विशेष रूप से कह देना चाहते हैं, कि आप जितनी बड़ी बुराई छोडेंगे उतनी ही बड़ी मनोकामना की पूर्ति होगी। आपका यह कार्य भगवान् शिवा-शिव के प्रति किया गया कार्य है, इसलिये यहाँ छाल-कपट का कोई स्थान नहीं है। निश्छल हृदय से बुराई का त्याग करना होगा।
बहुत से लोग यह कहते हैं, कि हम में तो कोई बुराई है ही नहीं तो छोड़ें क्या ? इस पर शिवा मिशन न्यास का आपसे आग्रह है कि सर्वप्रथम वे इसी बुराई को छोड़ दें, कि उनमें कोई बुराई नहीं है। ऐसा कहते ही उन्हें अपनी बुराईयाँ दुष्टिगोचर होंने लगेंगी। सामान्य तौर पर कुछ बुराईयों की चर्चा यहाँ कर लेते हैं जैसे - (1) यदि आप व्यवसाय करते हैं तो उसमें मिलावट या कम तोलना छोड़ दें। (2) यदि आप किसी भी प्रकार के मादक दृव्य का सेवन करने के आदि हैं तो उसे छोड़ दें। (3) यदि आप राजनेता या अधिकारी हैं तो भ्रष्ट आचरण छोड़ दें। (4) यदि आपके अन्दर काम, क्रोध, मोह, मत्सर, लोभ, अज्ञान, अहंकार, हिंसा, घ्रणा, द्वेष, ईर्ष्या, भ्रष्टाचार, चोरी, अभक्ष्य भक्षण, नैतिक एवं चारित्रिक दुर्बलता है तो क्रमशः उनमें से एक-एक कर छोड़ दें और एक-एक मनोकामना ईश्वर के समक्ष रखते जायें। बाबा कैलासी का सन्देश है, कि यदि कोई स्त्री या पुरुष बिना मनोकामना के बुराई का त्याग करता है तो भगवान् शिव का वह प्रिय हो जाता है यह सत्य है! सत्य है! सत्य है! इसमें सन्देह नहीं है।
शिव पुराण के अनुसार इस सन्सार का प्रत्येक पुरुष भगवान् शिव का और प्रत्येक स्त्री माता पार्वती जी का ही अंश है और जिस प्रकार एक माता-पिता अपने पुत्र की झोली खुशियों से, बिना किसी भेद-भाव के, भरने के लिये आतुर रहते है। ठीक उसी प्रकार भगवान् शिवा-शिव की कृपा हम सब पर प्रतिक्षण बरसती रहती है। यदि आवश्यक्ता है, तो उसे ग्रहण करने हेतु झोली फैलाने की। किन्तु हमने माया के वशीभूत होकर अपनी झोली बुराईयों से भर रखी है। अतः उसे खाली करने पर ही खुशियाँ आपके घर प्रवेश करेंगी।
तो चलिये अपनी कोई एक बुराई भगवान् शिव के समक्ष छोड़ने के लिये निम्न प्रकार संकल्प लें-
‘‘ हे देवाधिदेव महादेव, सर्वबन्धन विमोचन, करूणा सागर प्रभो! यद्धपि में माया के वशीभूत होकर स्वयं के अन्दर छिपी हुई बुराईयों को समझने एवं छोड़ने में सर्वथा असमर्थ हो रहा हूँ तथापि आज, आप भगवान् सादाशिव को साक्षी मानकर अपनी एक बुराई (यहाँ बुराई का नाम लें) को त्यागने का संकल्प लेता हूँ। हे दीनबन्धु महादेव आप मेरी सहायता कीजिये, सहायता कीजिये भगवान् भोलेनाथ आपकी जय हो, जय हो, जय हो आपको नमस्ते, नमस्ते, नमस्ते।
इसी प्रकार मनोकामना पूर्ति के लिये इस प्रकार निवेदन प्रस्तुत करें-
‘‘हे देवाधिदेव महादेव, वरदानी शंकर ! मुझे इस कलिकाल ने अनेक प्रकार से पीड़ित और दुःखी कर रखा है। हे शत्रुतापन आशुतोष आप औढ़ऱदानी हैं। सदैव अपने भक्तों को देते ही रहते हैं। कृपा कर मुझ अकिंचन की ओर भी तनिक कृपा दृष्टि कीजिये मेरी (यहाँ जो मनोकामना हो उसे निवेदन करना है) मनोकामना की पूर्ति कीजिये, मुझ पर कृपा कीजिये, कृपा कीजिये। भगवान् भोलेनाथ आपकी जय हो, जय हो, जय हो आपको नमस्ते, नमस्ते, नमस्ते।
आप मनोकामना पूर्ति के लिये कृपया इसका प्रयोग अवश्य करें आपका कल्याण होगा इसमें सन्देह नहीं है।
बोलिये ‘‘ॐ नमः शिवाय ‘‘
पता- कार्यालय शिवा मिशन न्यास (रजि.) ग्वालियर
‘‘ रुद्राक्ष ‘‘ ॐ नमः शिवाय मन्त्र बैंक
297- तुलसी विहार, स्टेट बैंक के पास, सचिन तेन्दुल्कर मार्ग,
सिटी सेन्टर, ग्वालियर (मध्य प्रदेश) पिन-474011 (इण्डिया)
ई-मेल : [email protected]
फोन- 91-0751-2233499 (समय 14:00 बजे से 18:00 बजे तक भारतीय समय अनुसार)